लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को विकसित भारत-जी राम जी विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ चंदन प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य बीडीओ ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को गति देना है। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए...