Latehar News: युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार सृजनकर्ता बनें : डीसी
लातेहार, नवम्बर 1 -- तेजस कार्यशाला में उद्यमिता और स्टार्टअप पर जोर Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में उद्यमिता, नवाचार व स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुरा में तेजस (ट्रांसफॉर्मिंग एंटरप्रेन्योरियल जर्नीज अक्रॉस स्टेट्स एंड डिस्ट्रिक्ट्स) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, स्टार्टअप इंडिया, झारखंड सरकार और जीडको के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन डीसी संदीप कुमार समेत अन्य अतिथियों ने किया। डीसी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं में नए विचारों और नवाचार की कमी नहीं है। जरूरत इन विचारों को उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराकर व्यावहारिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.