लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना-औरंगा नदी से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान बालू की अवैध ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर को पकड़कर थाना लाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन और बालू परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। जब्त ट्रैक्टर के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा इसमें संलिप्त लोगों की पहचान भी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: खनन विभाग ने छापेमारी कर सफेद बालू लदा ट्रैक्टर किया जप्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...