Latehar News: मूसलाधार बारिश से लातेहार में तबाही, कई घरों में घुसा पानी
लातेहार, अगस्त 14 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की कई नदियां और जलाशय उफान पर आ गए। जयत्री नदी, केश्वर आहार, तुंबासारा तालाब, औरंगा नदी, तुबेद नदी और जराम नदी समेत अन्य जलस्रोतों में पानी लबालब भर गया है। कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारी बारिश के कारण अम्वाटिकर, अंबा कोठी, बेहराटांड़ और बाजारटांड़ सहित कई इलाकों में एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों को रात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश की वजह से यातायात में बाधा वहीं एनएच-39 के पोचरा मोड़ रोड, लक्ष्मी होटल के समीप समेत कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.