लातेहार, अगस्त 30 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तरवाड़ीह पंचायत क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के कारण जहां कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं जलाशय भी लबालब भर गए। यह भी पढ़ें- Latehar News: बालूमाथ में हाथियों ने दो घर ध्वस्त कर अनाज किया चटबांध का टूटना हरूतुआ-गुरुगु गांव की सीमा पर स्थित दलाल बांध तेज बारिश के कारण एक तरफ से टूट गया। बांध टूटने से आसपास के करीब 8 से 10 एकड़ खेतों में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। स्थानीय किसान अंगद यादव, नंदकिशोर यादव समेत अन्य किसानों ने बताया कि उक्त बांध के पानी के सहारे वर्षों से आसपास के खेतों में खेती-बाड़ी की जाती रही है, लेकिन बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने बांध को क्षतिग्रस्त कर दिया।किसानों का संकट बांध टूटने क...