लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 1 किलो 300 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अफीम लेकर बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग स्थित मूरपा मोड़ के पास खड़े हैं और किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूरपा मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दोनों युवकों को हिरास...