Latehar News: मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन ठप
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: छिपादोहर प्रतिनिधि। छिपादोहर-गारू मुख्य मार्ग पर गुरुवार को अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना लाभर पिकेट से पहले जिलेबिया मोड़ के समीप हुई, जहां सड़क के बीचोबीच पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवागमन बंद रहा। घटना की सूचना तत्काल छिपादोहर वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल नवीन कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में सड़क से पेड़ हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया, जिसके बाद दोनों ओर से वाहनों का परिचाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.