लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। मनिका प्रखंड के डोकी पंचायत के मुखिया पुत्र पर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डिंपल राजा और दीपू कुमार ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 2 जुलाई को डिंपल राजा और दीपू कुमार मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी पंचायत स्थित सेलदाग गांव में सड़क समस्या की खबर संकलित करने गए थे। लौटने के दौरान पंचायत मुखिया के पुत्र योगेंद्र उरांव और 4-5 अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि सभी ने मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और धमकी दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: थाना परिसर के बाहर ही युवक पर जानलेवा हमला आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमक...