लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के भाकपा माले जिला सचिव बिरजू राम ने ऊकामाड में लैंपस भवन निर्माण में भारी धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राशि की हेराफेरी करने के लिए घटिया काम की शुरुवात हो गई है। स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की प्राक्कलित राशि के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लैंपस निर्माण में घटिया क्वालिटी का छड़ लगाकर कर पिलिन्थ का निर्माण किया गया है। वहीं एक दम निम्न स्तर का ईंट भी लगाया जा रहा है। बिरजू राम ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर गुणवतापूर्ण काम नहीं हुआ और पारदर्शिता को छिपाने की कोशिश की गई तो मजबूरन सैकड़ों ग्रामीण के साथ काम पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक से भी इसकी शिकायत कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...