Latehar News: माले ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया
लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के भाकपा माले ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। भाकपा माले सचिव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुतले के साथ विरोध मार्च बरवाडीह में किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो,एसआईआर रद्द करो सरीखे नारे लगाते हुए माले कार्यकर्ता बस स्टैंड मोड़ पहुंचे। वहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले को आग के हवाले किया गया। माले कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने आदि की माँग करते हुए जमकर रोष प्रकट किया। यह भी पढ़ें- Ara News: मतदाता सूची से नाम हटाने के विरोध में माले का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भाकपा माले ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.