लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, चंदवा शाखा की ओर से मंगलवार की संध्या एसबीआई बैंक के समीप कानोडिया पेट्रोल पंप परिसर में शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संदीप कनोडिया ने की। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम शर्मा, सचिव सुमित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- Jamui News: निर्देशों का नहीं हो रहा है अनुपालनपंचायत के इतिहास पर प्रकाश अध्यक्षता कर रहे संदीप कनोडिया ने अपने संबोधन में मंच के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2003 में निर्मल गिनोडिया के नेतृत्व में मंच की शुरुआत हुई थी। तब से संस्था लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया की रक्तदान शिविर और मोतियाबिंद ...