Latehar News: मानस पथ में नीचे लटक रहे बिजली के तार, हादसे की आशंका
लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के मानस पथ इलाके में बिजली के तार काफी नीचे लटकने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पोल से नीचे झूल रहे तारों के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ले के सौरभ कुमार, शैलेश कुमार, गौरव कुमार, सुमित समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। ऐसे में बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान तारों के संपर्क में आने का खतरा बना रहता है। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तारों को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.