लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से संदेश दिया कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। तनाव, अवसाद और अन्य मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय उन पर खुलकर बात करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोल शिल्पी एक्का ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग शारीरिक बीमारियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन मानसिक तनाव को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यह...