Latehar News: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से मिलता है धैर्य और आत्मबल : त्रिभुवन
लातेहार, अक्टूबर 12 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। महंत त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न हुई। मुख्य यजमान के रूप में नवीन कुमार साहू सपत्नीक शामिल हुए। वहीं, सहयोगी यजमान के रूप में पूनम कुमारी, सोनम कुमारी और प्रीति कुमारी मौजूद रहीं। इस अवसर पर पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से भक्तों को धैर्य, संयम, आत्मबल और मानसिक शांति मिलती है। मां की पूजा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: दूसरे नवरात्र पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.