Latehar News: मां उग्रतारा मंदिर परिसर में गरीबों के बीच बांटे वस्त्र और भोजन
लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। नवरात्र को लेकर नगर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेशचंद्र पांडेय के नेतृत्व में पिछले करीब 19 वर्षों से लगातार इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नगर मंदिर गेट से करीब एक किलोमीटर तक साफ-सफाई की गई। मंदिर परिसर के चारों ओर भी सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विवेकानंद किशोर संस्था, बाल सृष्टि उच्च विद्यालय चंदवा और एंबीशन कंप्यूटर सेंटर के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सफाई अभियान के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र और भोजन का वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा मंदिर परिसर की सफाई पर जोर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.