Latehar News: मांसाहार व मदिरापान असुरी शक्तियों का आहार : त्रिभुवन नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना
लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि । शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, राजा दुर्गाबाड़ी, काली मंदिर,वन एवं प्रखंड परिसर, करकट, धर्मपुर, नवरंग चौक और डुरूआ बाजार स्थित पूजा पंडालों में पूजा हुई। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस मौके पर त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि मांसाहार और मदिरापान असुरी शक्तियों का आहार है। नवरात्र हमें सात्विक जीवन, भक्ति और सदाचार का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Latehar News: वैष्ण्व दुर्गा मंदिर में अष्टमी व नवमी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.