Latehar News: महुआडांड़ में 6 दिनों से लापता युवक का नाले में मिला शव
लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हामी गांव स्थित पंडरी टोली निवासी अभिषेक एक्का पिता स्व़ बेलारमिन एक्का का शव सोमवार को गांव के मंदिर के पास एक नाले में पड़ा मिला। चार दिनों से लापता युवक का शव मिलने की खबर से गांव में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक एक्का 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब आठ बजे हामी गांव में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में शामिल होने के बाद घर लौटने के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसका मोबाइल फोन भी बंद था, जिससे परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई थी। अभिषेक के लापता होने के बाद उसकी बहन नेहा एक्का ने आम लोगों से भाई को खोजने में मदद की अपील भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.