Latehar News: महुआडांड़ में 1 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर
लातेहार, सितम्बर 28 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत एक अक्टूबर को प्रखंड परिसर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि शिविर में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों और आवेदनों को दर्ज किया जाएगा। प्राप्त समस्याओं को आगामी दिशा की बैठक में सांसद के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जा सके। शिविर में सांसद कालीचरण सिंह और जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया के उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 'सेवा संकल्प अभियान' का शिविर
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.