लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम जोकिपोखर के समीप रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सिरसी निवासी राजमोहन किसान पिता सोमा किसान के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सोमवार को 11 बजे रांची-महुआडांड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: युवक की मौत के बाद रातभर जाम रहा टूरिस्ट वे ऑफ राजगीरग्रामीणों की परेशानियाँ सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की देर शाम राजमोहन किसान जा रहा था। इसी दौरान जोकिपोखर के समीप ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से...