लातेहार, जुलाई 11 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की ओरसा पंचायत के चीरोपाठ निवासी स्मिता नागेसिया पति रमेश नागेसिया, शुक्रवार की शाम करीब छह बजे भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई जब वह चटकपुर बाजार से अपने घर लौट रही थीं। घर के समीप झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही समाजसेवी सलमान अहमद मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपने निजी चारपहिया वाहन से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वनपाल गुर...