लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: महुआडांड़,प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए महुआडांड़ में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल और प्रशांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से बीएलओ का सहयोग करते हुए समय पर एसआईआर प्रपत्र भरने की अपील की। अइगु गांव में भाजपा की सक्रिय सदस्य स्वाति मिंज ने बीएलओ के साथ घर-घर जाकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के प्रपत्र भरवाए। यह भी पढ़ें- उप प्रमुख ने विभिन्न पंचायत का दौरा किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...