Latehar News: महुआडांड़ दौरे पर डीसी ने अस्पताल, स्टेडियम और विकास योजनाओं का लिया जायजा, उत्कृष्ट बीएलओ हुई सम्मानित
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि।डीसी संदीप कुमार ने Wednesday को महुआडांड़ प्रखंड का व्यापक दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों, विकास योजनाओं एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया। दौरे की शुरुआत डीसी ने ग्राम रामपुर कृषि फार्म स्थित नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संचालित जीराफूल चावल प्रसंस्करण इकाई के निरीक्षण से की। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए किसानों को इस योजना से अधिक से अधिक जोड़ने तथा उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने पुराने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण साथ ही निर्माणाधीन अनुमंडल स्तरीय अस्पताल भवन का जायजा लेते हुए निर्माण एजेंसी को एक माह के भीतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.