लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ थाना परिसर में डीएसपी पूजा कुमारी एवं सीओ संतोष कुमार बैठा के संयुक्त नेतृत्व में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना दिवस के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने जमीन की मापी, सीमांकन, रास्ता विवाद, कब्जा, आपसी बंटवारा तथा अन्य भूमि संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने एक-एक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और आपसी सहमति एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत विवादों का समाधान करने पर बल दिया गया। थाना दिवस में मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई...