लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। रबी-उल-अव्वल शरीफ का जुलुस पुरे अकीदत व धूमधाम से निकाला जाएगा। इसे लेकर वुधवार को जामा मस्जिद में सदर मोहम्मद रेहान रज़ा के अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रबी-उल-अव्वल शरीफ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूस को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त दिन बुधवार को सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जाएगा। पूरे जुलूस में नातखांनी,सलाम दूरूद शरीफ और जगह जगह पर ओलमाओं के द्वारा तकरीर किया जाएगा। कमेटी के द्वारा मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों से जुलुस में शामिल होने के लिए ससमय आने की अपील की गई है । यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दप...