Latehar News: महिला ने आठ लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
लातेहार, जुलाई 20 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की महिला सोनी कुमारी पति सोनु कुमार ने अंचल कर्मी समेत आठ लोगों पर जबरन जमीन की मापी कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला सोनी कुमारी ने इस संबंध में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। आवेदन में महिला ने कहा है कि संबंधित भूमि लातेहार सिविल कोर्ट के आदेश के आधार पर उनके ससुर के नाम दर्ज है। इसके बावजूद बिना किसी वैध नोटिस या पूर्व सूचना के अधिकारियों और अन्य लोगों ने जमीन की मापी करने पहुंचे थे। विरोध करने पर उनके साथ कथित मारपीट की गई। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.