Latehar News: महिला की मौत के मामले में पैथोलॉजी सेंटर पहुंची जांच टीम
लातेहार, अक्टूबर 27 -- पैथोलॉजी सेंटर की जांच शुरू Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। मुख्य बाजार स्थित श्रीराम गली में संचालित एक पैथोलॉजी में इंजेक्शन देने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में सोमवार को जांच टीम पहुंची। टीम ने पैथोलॉजी सेंटर के लाइसेंस समेत अन्य आवश्यक कागजातों की जांच शुरू की। जांच टीम में सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा कुमारी सहित मेडिकल टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी ने बताया कि सीएस के निर्देशानुसार पैथोलॉजी सेंटर के कागजातों की जांच की जा रही है। संचालक को कागजात जमा करने को कहा गया। साथ ही संबंधित मामले में पैथोलॉजी संचालक से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को बोदा पंचायत के जामुनगड़हा टोला की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.