लातेहार, अक्टूबर 16 -- लातेहार में महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुरुवार को संयुक्त कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम विकसित कृषि और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका रही। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा नेहा निश्चल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महिला किसानों की कृषि क्षेत्र में भागीदारी और योगदान की सराहना की गई। परियोजना निदेशक आत्मा ने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कृषि के विकास में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए योजनाओं का लाभ उठाने और उनके क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित...