Latehar News: महादुर्गाष्टमी पर भक्तों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से की मॉं महागौरी की पूजा, मॉं सिद्धिदात्री और नौ कन्या पूजन आज
लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि । नवरात्र के आठवें दिन रविवार को महा दुर्गाष्टमी पर भक्तों ने मॉं दुर्गा के आठवें रुप महागौरी की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की।मौके पर पुजारियों ने श्रद्धालुओं को मॉं दुर्गा के महागौरी रुप धारण करने की बहुत ही मार्मिक और रोचक कथा सुनाई। पुजारियों के अनुसार मॉं पार्वती (दुर्गा) ने भगवान शिव को पति के रूप पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। कई वर्षों तक अन्न-जल का परित्याग कर दिया था। जिससे उनका शरीर धूल और मिट्टी से काला पड़ गया था। उनकी इस अदम्य भक्ति और कठिन तपस्या से प्रसन्न हो भगवान भोलेनाथ ने उन्हें गंगाजल से धोया था। उसके बाद उनका शरीर पुनः श्वेत और उज्वल हो गया। अपने इसी महान गौरव के कारण वो महागौरी कहलाईं। इस दौरान ढाक की धुन और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु उल्लस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.