Latehar News: मवेशियों को खुले छोड़ने से लोग परेशान
लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: मवेशियों को खुले छोड़ने से लोग परेशान संवाद- 2मवेशियों को खुले छोड़ने से लोग परेशानबरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर में मवेशियों को कई पशुपालकों द्वारा खुले छोड़ने से दुकानदारों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उक्त मवेशी बाजार, बस स्टैंड और रेलवे कॉलोनी में विचरण करते रहते हैं। कई पशुपालक मवेशियों को ठंडा, गर्मी और बरसात में भी नहीं खोजते हैं। बेजुबान मवेशी मौसम को खेलते हुए जहां-तहां काफी दिनों तक रहते हैं। पशुओं द्वारा दुकानदारों के सामानों को भी बर्बाद किया जाता है। बाजार में पशुओं के दौड़ने के कारण लोग चोटिल भी होते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वैसे पशुपालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.