लातेहार, अगस्त 1 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा थाना में शुक्रवार को मनोरंजन कुमार ने चंदवा थाना के नए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता और पुलिस के बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...