लातेहार, नवम्बर 19 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय व्यवसायियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और बाजार के विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला परिषद मद से 38 कमरों के दुकान भवन का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, डीडीसी सैयद अहमद, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अनीता देवी, जिप सदस्य पूर्वी संपतिया देवी एवं पश्चिमी बलवंत सिंह ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लोगों का मानना है कि 38 कमरों के दुकान भवन का निर्माण पूरा होने से बाजार को व्यवस्थित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। मौके पर स्थानीय लोगों ने दुकान भवन निर्माण की पहल के लिए जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, डीडीसी ...