Latehar News: मनिका में करोड़ों की योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने का निर्देश
लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का सोमवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने शिलान्यास किया। विधायक ने शिलान्यास स्थल से ही संबंधित संवेदकों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान मटलौंग हाई स्कूल में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण तथा बंदुआ हाई स्कूल में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा बंदुआ तीनमुहान से बरवैया तक कालीकरण सड़क तथा बंदुआ के बरवही से डोकी होते शैलदाग तक कालीकरण सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास योजनाओं को धरातल पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.