लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एजामाड़ जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, एजामाड़ जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...