Latehar News: मधुमक्खियों के हमले में दो किसान घायल, रेफर
लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के बरछिया गांव में मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले में दो किसान घायल हो गए। घायलों की पहचान बरछिया गांव निवासी सावित्री देवी पति जागेश्वर प्रजापति तथा खिलोधर साव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किसान घर के समीप जंगल में अपने मवेशियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएचसी में चिकित्सक खुशबू कुमारी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.