लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के ढाड़ा गांव में शनिवार की देर शाम मधुमक्खियों के झुंड के हमले में छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई,जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान ढाड़ा गांव निवासी राजेश भुइयां के छह वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घायलों में पीयूष कुमार ,आयुष कुमार ,अमित भुइयां और करीब 80 वर्षीय रूदनी मासोमात शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम सभी लोग अपने घर के समीप बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया,जिससे सभी लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में ही प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात् सभी लोग रात में सो गए। इधर,आर्यन की मां को किसी अनहोनी की आशंका हुई। वह रात करीब दो बजे अपने बेटे को जगाने पहुंचीं लेकिन काफी प्रयास के बावज...