Latehar News: मतदाता पुनरीक्षण कार्य का कांग्रेस टीम ने किया निरीक्षण
लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा में मंगलवार को मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जायजा लेने पहुंचे जिला कांग्रेस प्रभारी निरंजन पासवान ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसे निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम की अगुवाई चंदवा प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेजी से चल रहा है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से इसमें लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान मनिका विधानसभा प्रभारी पप्पू अजहर ने बूथ संख्या 313 के कार्य की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बूथ पर कुल 981 मतदाताओं में से 85 प्रतिशत का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो सराहनीय है। मौके पर जिला कांग्रेस अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.