लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार बीडीओ मनोज कुमार तिवारी व चंदवा बीडीओ चंदन प्रसाद ने अगले दो दिनों में अपना गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा करा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैसे बीएलओ घर घर जाकर गणना प्रपत्र का संग्रहण कर रहे हैं अगर कोई छूट जाते हैं तो वे अपना गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया पूरे प्रखंड में लगभग 74 हजार मतदाता गणना प्रपत्र हस्ताक्षर होने के बाद जमा हो चूके है। अभी भी लगभग साढ़े 8 हजार गणना प्रपत्र मतदाताओ के द्वारा जमा नही किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि अगर घर मे मतदाता मौजूद नही है तो घर का कोई भी वयस्क सदस्य हस्ताक्षर कर गणना प्रपत्र जमा करा सकता है। यह भी पढ़ें- चंदवा में 11 हजार मतदाताओं ने अब तक नहीं जमा किया गणना प्रपत्र उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्य...