लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: मंदिर गेट सामने कीचड़ जल जमाव से परेशानी संवाद-5मंदिर गेट सामने कीचड़ जल जमाव से परेशानीबरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर गेट के सामने सड़क पर कीचड़ और जलजमाव होने से लोग काफी परेशान हैं। पप्पू,बबलू आदि लोगों ने बताया कि एक साल पहले जब पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ था,तो सड़क पर ठिकेदार के द्वारा बालू बिछा दिया गया था,लेकिन उस बालू को आज तक नहीं हटाया जा सका है। नतीजतन सड़क पर कीचड़ हो गया और जल जमाव भी हो गया। कीचड़ के कारण बारिश का पानी ठीक ढंग से नाली में नहीं बह पा रहा है। श्री दुर्गा पूजा नजदीक है,यदि बालू मिश्रित कीचड़ की सफाई नहीं कराई गई,तो श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन करने जाने में काफी दिक्कत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...