लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के कारगिल पार्क के पास स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के सचिव आशीष टैगोर ने मंदिर के सामने से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार को हटाने की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि तार के कारण दुर्गापूजा के दौरान सजावट में परेशानी होती है और जानमाल के नुकसान का खतरा बना रहता है। इस वर्ष टेंट हाउस के कर्मियों ने भी काम करने से इनकार कर दिया। टैगोर ने सात अक्टूबर को नगर भवन में आयोजित बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था। शुक्रवार को उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन से बात की। यह भी पढ़ें- Gridih News: अटका दुर्गा पूजा मेला परिसर के ऊपर हाईटेंशन तार बना खतरा राजीव रंजन ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर तार हटाने या पीवीसी कवर लगाने का आग्रह कर...