Latehar News: भारी बारिश से शबाब पर लोध फॉल, लकड़ी के ब्रिज पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक
लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: भारी बारिश से शबाब पर लोध फॉल,
पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लकड़ी के ब्रिज पर महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित झारखंड के सबसे ऊंचे जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। बारिश के बाद जलप्रपात का जलस्तर और जलप्रवाह बढ़ गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने एहतियाती कदम उठाया है। उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी प्रमंडल के निर्देश पर भारी बारिश और बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोध फॉल में बने लकड़ी के ब्रिज पर पर्यटकों की आवाजाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। वन विभाग की ओर से मौके पर सुरक्षा संबंधी साइन बोर्ड भी लगाया गया है। निर्देश का उल्लंघन करने पर एक हजार रुपये का आर्थिक दंड एवं कानूनी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.