लातेहार, जुलाई 26 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एक होटल में रविवार को हाइवा ऑनर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष चन्द्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मगध एवं तुबेद कोलियरी क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में हाइवा वाहन मालिक शामिल हुए। इस दौरान 12 नंबर चेक पोस्ट पर लगने वाले लंबे जाम,परिवहन भाड़े में 30 प्रतिशत वृद्धि,आरसीआर ट्रांसपोर्टिंग में जीपीएस की अनिवार्यता तथा डीओ ट्रांसफर में एनओसी की बाध्यता समाप्त करने सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य मुद्दे बैठक में हाइवा मालिकों ने आरोप लगाया कि 12 नंबर चेक पोस्ट पर सीसीएल की अव्यवस्था के कारण वाहनों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। इससे डीजल की खपत बढ़ रही है, समय की बर्बादी हो रही है तथा प्रतिदिन ट्रिप की संख्या घटने से वाहन ...