लातेहार, अक्टूबर 12 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के भैंसादोन गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता विनोद यादव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं समाजसेवियों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान,बिहारी यादव,संजय यादव,दीपक यादव, एजाज खान,लक्ष्मण यादव और श्याम सुंदर यादव सहित कई लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...