लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: लातेहार हिटी। जिलेभर में मंगलवार को भाई-बहन के प्रेम और मानव-प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक करमा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने निर्जला उपवास रख शाम को करम डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भाईयों की दीर्घायु, सलामती, सुख-समृद्धि और धरती की हरियाली के लिए प्रकृति देव करमा-धरमा से आशीर्वाद मांगा। पूजा के दौरान पुजारी त्रिभुवन पांडेय, श्यामनाथ पाठक, उमेश मिश्र, यशवंत पाठक, अर्जुन पांडेय और बिट्टू पाठक ने श्रद्धालु महिलाओं को करमा-धरमा की कथा सुनाई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में हर्षोल्लास से मना करमा पर्व, बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामनाकरमा पर्व का आयोजन करम पूजा में बेतला, अखरा, सरईडीह, कुटमू, पोखरी, केचकी, कंचनपुर, डोरामी और कल्याणपुर समेत कई गांवो...