Latehar News: ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
लातेहार, अगस्त 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लातेहर थाना पुलिस ने दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6.59 ग्राम ब्राउन शुगर, कागज तथा 1,860 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, विगत कुछ दिनों से लातेहार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना प्राप्त हुई।
गुप्त सूचना और कार्रवाई सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लातेहार में कृष्णा होटल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान गढ़वा से बस के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.