Latehar News: ब्रह्माकुमारी उपसेवा केंद्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
लातेहार, सितम्बर 4 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के बाईपास रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियां सजाई गईं। छोटे-छोटे बच्चों ने बाल कृष्ण एवं राधा का रूप धारण कर जीवंत झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नाटक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ उन्हें पालकी में झूला झुलाया गया तथा मटकी फोड़ने जैसी लीलाओं का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था की संचालिका बीके अमृता ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में श्रीकृष्ण के गुणों और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.