Latehar News: बोदा में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
लातेहार, अगस्त 1 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के बोदा खेल मैदान में शनिवार को बोदा फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवाओं की भारी उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ, जहां पूरे मैदान में जोश और खेल भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य जुनैद अनवर ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उद्घाटन मुकाबला भगत ब्रदर्स और जूनियर स्टार हरिहरपुर के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर स्टार हरिहरपुर ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया:पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.