Latehar News: बोड़ाकोना में बाइक व सवारी गाड़ी की टक्कर में युवक-युवती गंभीर,रेफर
लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बोड़ाकोना गांव में सोमवार को बाइक और सवारी गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में युवक -युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नवीन कुजूर पिता गिरल कुजूर तथा असीमा कुजूर पिता सालेश कुजूर शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और सवारी गाड़ी के बीच हुई टक्कर काफी जोरदार थी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कुरा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.