Latehar News: बेहराटांड़ मोड़ के पास जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
लातेहार, जुलाई 19 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के बायपास स्थित बेहराटांड़ मोड़ एवं टीवीएस शोरूम के समीप गली में सड़क पर जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार, सरवन पासवान, दीपक भुईयां सहित अन्य लोगों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो जाता है। जलजमाव के कारण सड़क भी धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होती जा रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत एवं संबंधित विभाग से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कर आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.