Latehar News: बेतला में बंदर के हमले में वृद्धा घायल, अस्पताल में भर्ती
लातेहार, सितम्बर 25 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। बेतला के ईमली टोला वासी फैमून निशा पति मौलाना मोईउद्दीन उम्र 62 वर्ष बीते गुरुवार की शाम एक बंदर के हमले में छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। बाद में परिजन तत्काल उसे ईलाज कराने निजी वाहन से मेदिनीनगर अस्पताल ले गए। इसबारे में घायल के पुत्र बहाउद्दीन अंसारी ने बताया कि मॉं निशा बीती शाम निजी काम से छत पर गई थी।इसी दौरान एक जंगली बंदर अचानक उसपर हमला कर दिया। तभी आनन-फानन में भागने के दौरान वह छत से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं बहाउद्दीन ने ईलाज कर रहे मेदिनीनगर के डॉक्टर पी सिद्धार्थ के हवाले से मां के बाएं पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो जाने की बात बताई। फिलहाल घायल फैमून मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में ईलाजरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.