लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। डीसी संदीप कुमार के निर्देश से बुधवार को बेतला पंचायत सचिवालय में जिला परिवहन विभाग के तहत ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत जिला परिवहन पदा.उमेश मंडल ने की। मौके पर डीटीओ उमेश मंडल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को परिवहन सेवाएं सुलभ कराना और सड़क सुरक्षा की जानकारी देना है। वहीं डीटीओ ने कहा कि लर्निंग लाइसेंस के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड,वोटर आईडी,एक रंगीन फोटो, ब्लड ग्रुप,शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना जरूरी है। साथ ही 40 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवार को किसी सरकारी डॉक्टर से निर्गत फिटनेस सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Latehar News: पावर कट बनी शिविर में सबसे बड़ी बाधा इधर परिवहन कर्मी पंकज सिन्हा ने शिविर में कुल 85 आवे...